भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल हुआ करती थी, जिसका प्रोडक्शन कंपनी ने बीते दिनों बंद कर दिया। इसकी जगह मारुति सुजुकी की ऑल्टो K10 ने ले ली है। हालांकि, जिन डीलरों के पास इसका स्टॉक मौजूद है, वे इसे अलग-अलग ऑफर के साथ बेच रहे हैं। अक्टूबर 2023 में भी इस कार पर ऑफर चल रहा है। चुनिंदा डीलरशिप आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि डीलरशिप अभी इस कार पर कितने का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रहे हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

मारुति ऑल्टो पर कितना डिस्काउंट?

मारुति सुजुकी की सबसे किफायती कार ऑल्टो पर मिल रहे ऑफर की बात करें, तो इसके पेट्रोल वैरीएंट पर 30,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। इसके साथ ही 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इसके सीएनजी वैरिएंट पर ₹20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।

सचिन तेंदुलकर की पहली पसंद ऑल्टो 800

आपको बता दें कि इस साल अगस्त महीने में ऑल्टो ने 45 लाख यूनिट की बुकिंग हासिल कर एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया था। मारुति सुजुकी की इस कार का इतिहास काफी पुराना है। इसे भारतीय बाजार में साल 2000 में पेश किया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कार कभी पूर्व क्रिकेटर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सपनों की कार हुआ करती थी।  यह ऑल्टो K10 मॉडल से पहले 800 वर्ज़न में बेची जा रही थी। इस मॉडल को अप्रैल 2023 में बंद कर दिया गया।

Categorized in: