साउथ कोरिआई कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने घोषणा की है कि कैरेंस ने फरवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से देश में 1,00,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस 7-सीटर एमपीवी को भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी XL6, हुंडई अल्काजार जैसी कारों से टक्कर मिलती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और महिंद्रा मराजो से भी है। भारत में इसे फरवरी 2022 में पेश किया गया था। वहीं, हाल ही में किआ कैरेंस का X-लाइन वैरिएंट लॉन्च किया गया था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

वैरिएंट और कलर ऑप्शन

वर्तमान में एमपीवी को 6 ट्रिम्स में पेश किया जाता है। इसमें प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लक्ज़री, लक्ज़री प्लस और एक्स-लाइन वैरिएंट है, जो तीन पावरट्रेन और चार गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक कैरेंस को 8 मोनोटोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं। इसमें इंपीरियल ब्लू, मॉस ब्राउन, स्पार्कलिंग सिल्वर, इंटेंस रेड, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लियर व्हाइट, ग्रेविटी ग्रे और ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलर ऑप्शन शामिल हैं।

कीमत क्या है?

किआ इंडिया ने कैरेंस लाइन-अप में कुछ दिन पहले एक नया X-लाइन वैरिएंट पेश किया है। 6-सीटर एमपीवी का यह नया वैरिएंट टॉप पर है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध है। इस किआ वैरिएंट की कीमतें ₹18.95 लाख रुपये से शुरू होती हैं और ₹19.45 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इंजन पावरट्रेन

किआ कैरेंस में 1 डीजल इंजन और 2 पेट्रोल इंजन उपलब्ध हैं। डीजल इंजन 1493cc का है, जबकि पेट्रोल इंजन 1497cc और 1482cc का है। यह ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर कैरेंस का माइलेज 16.8 किमी प्रति लीटर है।

Categorized in: