रामानुजनगर। क्षेत्र की कद्दावर नेता सरगुजा सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर यहां रामानुजनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व रेणुका सिंह के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

 


जैसे ही पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनाव मैदान उतारने की खबर आई वैसे रेणुका सिंह के बंगले संकल्प भवन में पार्टी कार्यकर्ता व रेणुका समर्थक जुटने लगे। मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक में अनवरत करीब तीन घंटे तक पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष सुनील साहू महामंत्री विवेक दुबे ललित साहू रामेश्वर शुक्ल मोहन अग्रवाल वेद प्रकाश गुप्ता श्याम सुंदर राजवाड़े सुंदर लाल सिंह प्रदीप झा रामप्रताप साहू संजय गुप्ता आशुतोष दुबे अजय पांडेय राजेश साहू वासुदेव पांडेय चंद्र बोस सिंह लक्की मिंटू बाबू राजू सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे। रेणुका सिंह एक जुझारू नेता मानी जाती है और उन्होंने वर्ष 2003 में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता व अजीत जोगी सरकार में रहे मंत्री तुलेश्वर सिंह को हराकर पहली बार विधायक बनी। इस दौरान वह रमन सरकार में मंत्री भी रहीं। वर्ष 2008 में परिशिमन के बाद सामान्य सीट बनी प्रेमनगर विधानसभा सीट से इन्हें पार्टी ने एक बार पुनः चुनाव मैदान में उतारा तो इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नरेश राजवाड़े को बड़े अंतर से हराया और दुसरी बार विधायक चुनी गई। हालांकि वर्ष 2013 के चुनाव में वह कांग्रेस के खेलसाय सिंह से चुनाव हार गई तथा वर्ष 2018 में उन्हें टिकट नहीं मिला। लेकिन पांच महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका सिंह को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया और वह सरगुजा की सांसद बनीं। फिलहाल वह केंद्रीय मंत्री हैं, रेणुका सिंह की पहचान एक जुझारू नेता के रूप में रही है और उनके जुझारूपन के कारण ही एक टफ सीट पर उन्हें उतारकर पार्टी ने बड़ा टास्क दिया है।

रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना मात्र से यहां उनके कुछ विरोधी लोग घबराए हुए थे। और उन्हें टिकट न मिले इसके लिए यहां रामानुजनगर से ही बाहरी प्रत्याशी होने का माहौल क्रिएट कराने की कोशिश कर रहे थे। उनके तमाम कोशिशें नाकाम हुई हैं। टिकट मिलने के बाद जिस तरह से रेणुका समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई उसे देखकर विरोधी सन्न रह गए हैं।

 

Categorized in: