किआ इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV सेल्टोस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने बीते दिनों सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.90 लाख से 20 लाख रुपए तक जाती है। अब इसके चुनिंदा वैरिएंट्स की कीमतों में 30,000 रुपए तक का इजाफा किया गया है। कंपनी ने इसके दो नए वैरिएंट लॉन्च किए हैं जिसके चलते इसकी कीमतों में भी बदलाव हुआ है। हालांकि, ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपए ही रहेगी। इसका टॉप वैरिएंट की नई कीमत अब 20.30 लाख रुपए हो चुकी है।

3 वैरिएंट में मिलेगी सेल्टोस फेसलिफ्ट

कंपनी ने सेल्टोस फेसलिफ्ट को 3 वैरिएंट में पेश किया है। ये टेक लाइन, GT लाइन और X लाइन हैं। किआ ने इस नई सेल्टोस को ADAS लेवल-2 फीचर के साथ पेश किया है। जिसमें अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो लेन करेक्शन और ऑटो ब्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी। कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 158hp की पावर जेनरेट करता है।

सेल्टोस फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.25 इंच का ही टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेन्टीलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 8-वे पॉवर्ड ड्राइवर सीट और क्रूज कंट्रोल के साथ 8 स्पीकर के साथ बोस म्यूजिक सिस्टम दिया है।

सेल्टोस कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल
किआ इंडिया (Kia India) ने अपने अनंतपुर प्लांट में नई सेल्टोस की पहली यूनिट का प्रोडक्शन किया। इसके साथ कंपनी ने 10 लाख यूनिट का माइलस्टोन पार कर लिया। कंपनी का भारतीय बाजार में सफर अगस्त 2019 में शुरू हुआ था। यानी इस मुकाम तक पहुंचने में उसे 4 साल का वक्त लगा। कंपनी के पोर्टफोलियो में 5 मॉडल शामिल हैं। इसमें सेल्टोस, सोनेट, कार्निवल, कैरेंस और इलेक्ट्रिक कार EV6 हैं। कंपनी के 1 मिलियन (10 लाख) के सफर में सेल्टोस की 532,450 यूनिट, सोनेट की 332,450 यूनिट, कार्निवल की 14,584 यूनिट और कैरेंस की 120,156 यूनिट शामिल हैं।

Categorized in: