देसी ब्रांड बोट ने अपनी कॉलिंग वाली सस्ती स्मार्टवॉच boAt Lunar Comet को लॉन्च कर दिया है। वॉच की कीमत 1300 रुपये से भी कम है। वॉच में कई खास फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जैसे कि राउंड डिस्प्ले, कॉलिंग सपोर्ट, 100 से ज्यादा वॉचफेस, हेल्थ ट्रैकिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ….

boAt Lunar Comet की खासियत
नई boAt Lunar Comet वॉच में 1.39-इंच डिस्प्ले के साथ गोल डायल मिलता है और इसमें 240×240 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और इसमें एक फंक्शनल क्राउन भी है। यह स्क्रीन सिलिकॉन या मैटेलिक स्ट्रैप के साथ आती है। इसके खास फीचर्स में एक वेक जेस्चर है, जो यूजर के हाथ उठाने पर डिस्प्ले को एक्टिव कर देता है। इसमें एक हैंड्स-फ्री जेस्चर है, इसलिए आपको कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं होगी।

ढेर सारे हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट
लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए, इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग पीरियड ट्रैकर, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे वेलनेस फीचर्स शामिल है। वॉच के अन्य खास फीचर्स में ​​​​कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, फाइंड माय फोन, IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट और बहुत कुछ शामिल हैं।

boAt Lunar Comet की कीमत और उपलब्धता
boAt Lunar Comet स्मार्टवॉच कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन पर केवल 1,299 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। यह 30 सितंबर 2023 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। वॉच में एक्टिव ब्लैक, डीप पर्पल, ऑलिव ग्रीन, रॉयल ऑरेंज और मेटल ग्रे (मेटालिक स्ट्रैप) जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं।

Categorized in: