मनेंद्रगढ़ । मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है ! घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं ! मुखबिर से मिली सूचना पर एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह एवं पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुबल सिंह के नेतृत्व में सूचना की तस्दीकी हेतु एक टीम गठित की गई जिसके द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को सिद्धबाबा घाट के पास पकड़ा गया जिनके पास से एक मोटर सायकल बरामद की गई! वाहन का दस्तावेज पेश करने को बोलने पर कोई दस्तावेज नहीं पेश किया गया ! पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को बरबसपुर से चोरी करना बताये जिसके संबंध में पुलिस चौकी नागपुर में चोरी का प्रकरण दर्ज है और पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा 03 चोरी की गई मोटर सायकल के बारे में बताया गया जिसे आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया गया ! मामले में आरोपी पीयूश जशुजा पिता राजकुमार जशुजा जाति सिंधी उम्र 19 वर्ष सा. निवासी आमाखेरवा वियर हाउस के पीछे वार्ड नं.15 मनेन्द्रगढ़ और फैजल खान पिता अफसर खान उम्र 25 वर्ष सा.आमाखेरवा वियर हाउस के पीछे वार्ड न. 15 को गिरफ्तार किया गया है ! दोनों आरोपियों से 4 मोटर सायकल कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रूपये का बरामद किया गया है ! पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक मोटर सायकल पेण्ड्रा से चोरी करना बताया तथा दूसरी मोटर सायकल को बिजुरी से चोरी कर मेण्ड्राडोल के आगे पेट्रोल खत्म हो जाने पर जंगल में छुपाना बताया व तीसरी गाड़ी को पियूष जशुजा के घर से बरामद किया गया है ! आरोपी फैजल खान की मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सी 2869 में जाकर घटना को अंजाम दिया करते थे! घटना में उपयोग की गई मोटर सायकल का कोई वैध दस्तोवज पेश नहीं करने पर मोटर सायकलजप्त की गई ! उक्त कार्यवाही कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीओपी मनेंद्रगढ़ कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुबल सिंह, प्रधान आरक्षक शेषनारायण व आरक्षक इस्तेयाक खान, जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव, विद्यानंद, पिताम्बर, हुकुम, सैनिक के द्वारा की गई !

Categorized in: