राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर रामानुजगंज गांधी मैदान में कल आयोजित एक कार्यक्रम के नाम पर आज साप्ताहिक बाजार में सब्जी बाजार हर रविवार को गांधी मैदान में लगता है वहां आज सुबह से ताला बंद कर दिया गया जिससे यहां आने वाले सैकड़ो किसानों को परेशान होना पड़ा। सबके सामने बड़ी समस्या हो गई जो यहां सब्जी बेचने आते है। इसकी जानकारी एसडीएम गौतम सिंह को लगते ही उन्होंने नाराजगी व्यक्ति एवं तत्काल गेट खुलवाने के निर्देश दिए जिसके बाद ही गेट खुल सका सब्जी बाजार में सब्जी लेकर आए छोटे सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि कल जब कार्यक्रम है तो आज क्यों बंद कर दिया गया सुबह से ही यहां पर सब्जी बेचने आने वाले लोगों की लाइन लगी रहती है ऐसे में सुबह सही तालाबंदी कर दिए जाने से सैकड़ो की संख्या में छोटे सब्जी विक्रेता परेशान हो गए सभी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है की साप्ताहिक बाजार के दिन ताला बंद कर दिया गया हो।

छोटे सब्जी विक्रेताओं में है आक्रोश

साप्ताहिक बाजार के दिन ताला बंद कर दिए जाने से सैकड़ो सब्जी विक्रेता में आक्रोश है सभी ने एक स्वर में इसका विरोध किया कहा कि पूरे सप्ताह हम लोगों को यहां सभी बेचने आने का इंतजार रहता है परंतु आज ताला बंद कर दिया गया है।

10 से 15 किलोमीटर से पैदल भी आते हैं सब्जी विक्रेता

गांधी मैदान में सब्जी बेचने 10 से 15 किलोमीटर दूर से भी सब्जी विक्रेता सब्जी बेचने आते हैं ऐसे में यहां पर साप्ताहिक बाजार के दिन ताला बंद कर दिए ना सर्वथा अनुचित है।

पूरा नगर पंचायत का अमला रहा परेशान

गांधी मैदान में तालाबंदी के बाद पूरा नगर पंचायत का अमला परेशान हो गया आखिर में ताला किसने बंद किया बहुत देर तक अफ़रा तफरी मची रही जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई हस्तक्षेप के बाद ताला खुला।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने साप्ताहिक बाजार के गांधी मैदान में ताला बंद कर दिए जाने की कठोर शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा कि कभी भी ऐसा नहीं हुआ है की साप्ताहिक बाजार के दिन गांधी मैदान में ताला बंद किया गया हो पहली बार इस प्रकार का कृत्य किया गया है। सुबह से ही यहां सैकड़ो किसान आते हैं ऐसे में ताला बंद कर दिया जाना बहुत ही निंदनीय है।

Categorized in: