बौल्ट ऑडियो ने अपनी नई स्मार्टवॉच के तौर पर Boult Craft को लॉन्च कर दिया है। वॉच की कीमत 1200 रुपये से भी कम है, बावजूद इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। नई वॉच में स्क्वायर डायल, जो ब्लैक कलर में आता है लेकिन इसमें फंकी कलर में ढेर सारे स्ट्रैप ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। नई वॉच काफी लाइटवेट है और इसका फ्रेम पॉलीकार्बोनेट से बना है। फ्रेम के चारों तरफ एक यूनिक डिजाइन देखने को मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

बड़ा डिस्प्ले और कॉलिंग सपोर्ट
स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का ऑलवेज-ऑन एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240×284 पिक्सेल है और इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वॉच में 150 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉचफेस और मल्टीपल यूआई थीम्स का सपोर्ट भी मिलता है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी पर काम करती है और इसमें कॉलिंग के लिए इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी है।

बीपी भी चेक करेगी स्मार्टवॉच
स्मार्टवॉच में ढेर सारे वेलनेस फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और बीपी मॉनिटरिंग शामिल है। वॉच में सेडेंटरी रिमाइंडर और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी हैं। वॉच वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।

7 दिन तक की बैटरी लाइफ
वॉच के अन्य खास फीचर्स में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, स्मार्ट ऐप नोटिफिकेशन, वॉयस असिस्टेंट, वेदर अपडेट और फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

कीमत और उपलब्धता
बौल्ट क्राफ्ट स्मार्टवॉच कोबाल्ट ब्लू, ग्रेप पर्पल, स्मोकी व्हाइट और टरमैक ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया है। यह अब कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

Categorized in: