जरही:-कार दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर थाना अंतर्गत अंबिकापुर बनारस मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत गोंदा के दो युवक रामकुमार पिता रामधारी उम्र 18 वर्ष एवं तुलेश्वर पिता केवला उम्र 22 वर्ष वाहन क्रमांक सीजी 12 बी के 4403 से गोंदा ग्राम पंचायत में ही घूम रहे थे तेज गति के कारण वाहनचालक  ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दोनों ही युवकों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है घटना की सूचना लगते ही पुलिस द्वारा दोनों युवाओं के शव को बाहर निकाल मामले की जांच कर रही है  दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के शव कार के अंदर ही फंसे रहे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया इस घटना के बाद ग्राम पंचायत गोंदा में शोक का माहौल है।

Categorized in: