बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर में सरपंच के घर के समीप एक व्यक्ति द्वारा सड़क मद की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने के मामले में पिलखा नायब तहसीलदार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर में सरपंच के घर के समीप निवासी सतपाल साहू द्वारा अपने पट्टे की भूमि के अलावे सड़क मद की करीब मीटर भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पिलखा नायब तहसीलदार रामबिलास मानिकपुरी तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। राजस्व अमले द्वारा किए गए नापजोख में उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण करते पाए जाने पर पिलखा नायब तहसीलदार द्वारा तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए 24 घण्टे में अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक डीडी लकड़ा, सरपंच विमला सिंह, हल्का पटवारी सतीश सिंह, अरुण जायसवाल व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: