सूरजपुर, एएनआई। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। आज छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक सार्वजनिक रैली में बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ और भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कहते हैं कि वे भी हिंदू हैं।

राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो देश को देते हैं गाली
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ”छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा, राज्य की जनता पीएम मोदी (PM Modi) को सरकार बनाने का मौका देगी…विपक्ष को अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए” नेहरू सरकार और उन्होंने भारत की प्रशंसा की। आज, जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो वे देश को गाली देते हैं…”

Categorized in: