टू-व्हीलर निर्माता कंपनी जावा मोटरसाइकिल्स (Jawa Motorcycles) ने 42 बॉबर का नया टॉप-एंड वर्जन लॉन्च किया है। इसे ब्लैक मिरर कहा जाता है और इसकी कीमत ₹2.25 लाख एक्स-शोरूम है। 42 बॉबर ब्लैक मिरर की बुकिंग जावा डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है। निर्माता ने न केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, बल्कि इंजन को भी रिफाइन और रीट्यून कर दिया है। आइए जरा विस्तार से इस बाइक की डिटेल्स जानते हैं।

42 बॉबर ब्लैक मिरर में क्रोम फ्यूल टैंक

42 बॉबर ब्लैक मिरर में क्रोम फ्यूल टैंक है, जो मोटरसाइकिल के लुक को और ज्यादा बढ़ाता है। 42 बॉबर में अब अलॉय व्हील्स के व्हील्स भी हैं, जो डुअल-टोन में तैयार किए गए हैं। वे ट्यूबलेस टायर के साथ आते हैं। गियर और इंजन कवर को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। साइड पैनल अभी भी ब्लैक कलर में है और 42 बॉबर लिखा हुआ है।

बेहतर राइड क्वॉलिटी के लिए रियर मोनोशॉक

इसके अलावा जावा मोटरसाइकिल ने मोटरसाइकिल में मैकेनिकल बदलाव भी किए हैं। थ्रोटल बॉडी का साइज 33mm से बढ़ाकर 38mm कर दिया गया है। इन-एक्टिव RPM को 1,500 से घटाकर 1,350 कर दिया गया है। इसके फ्यूल गेज को भी अपडेट कर दिया है। बेहतर राइड क्वॉलिटी के लिए रियर मोनोशॉक को नया रूप दिया गया है।

Categorized in: