देश के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम से जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा। कान्‍हा के जन्‍मदिवस को पूरी खुशी और उत्‍साह के साथ मनाने के पर्व को जन्‍माष्‍टमी कहते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर छोटे लड़के और लड़कियों को राधा-कृष्ण की ड्रेस पहनाकर सजाया जाता है। इस जन्माष्टमी पर आप भी अपने बच्चों को कृष्ण जी की तरह सजाना चाहते हैं तो यहां बताए गए गए कुछ टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। यहां जानिए कैसे करें कान्हां का श्रृंगार और इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत होगी।

कृष्ण ड्रेस
बेटे को कृष्णा की तरह तैयार करने के लिए आप एक कृष्ण ड्रेस लेकर आएं। इसमें धोती अहम है। आप किसी भी रंग की सूती या सिल्‍क की धोती पहना सकते हैं।

मोरपंख
भगवान कृष्ण के सिर पर मोर पंख हमेशा रहता है। ऐसे में बेटे को कृष्ण की तरह सजाने के लिए मोर पंक जरूरी है।

मुकुट
कान्हा के लुक के लिए बेटे के सिर पर मुकुट भी जरूर लगाएं। बच्चे के सिर के साइज से आप मुकुट खरीद सकते हैं। इस मुकुट में ही बच्चे का मोर पंख सेट करें। इसे खरीदते समय चेक कर लें की मुकुट अंदर से कठोरा ना हों।

लाल-सफेद तिलक 
कृष्ण लुक को पूरा करने के लिए माथे पर तिलक जरूरी है। इसके लिए सफेद रंग से यू शेप का तिलक लगाएं और फिर इसके अंदर लाल रंग से लंबा तिलक करें।

बांसुरी
बांसुरी के बिना श्रीकृष्ण का रूप अधूरा है। बच्चे के लुक को पूरा करने के लिए उसके हांथ में बांसूरी दें। या फिर कमर पर पीले रंग का कपड़ा बांधें और उसके अंदर बांसरी अटका सकते हैं।

Categorized in: