होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एलिवेट SUV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.00 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से होने वाला है। क्योंकि अब एलिवेट की कीमतें सामने आ चुकी हैं ऐसे में इन सभी SUVs में कितनी फाइट देखने को मिलेगी, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हम यहां पर इन चारों SUVs के बेस वैरिएंट और टॉप वैरिएंट की कीमतों में अंतर बता रहे हैं। ताकि आपको ये पता लग जाए कि किसके बेस और टॉप वैरिएंट को खरीदने में फायदा होगा।

होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के बेस वैरिएंट की कीमतों की बात करें सबसे सस्ता मॉडल ग्रैंड विटारा है। इसके सिग्मा वैरिएंट की कीमत 10.70 लाख रुपए है। वहीं, हुंडई क्रेटा के बेस वैरिएंट E की कीमत 10.87 लाख रुपए है। किआ सेल्टोस के बेस वैरिएंट HTE की कीमत 10.90 लाख रुपए है। जबकि, होंडा एलिवेट के बेस वैरिएंट SV की कीमत 11.00 लाख रुपए है। इस तरह एलिवेट की तुलना में ग्रैंड विटारा 29,900 रुपए सस्ती, हुंडई क्रेटा 12,900 रुपए सस्ती और किआ सेल्टोस 10,000 रुपए सस्ती है।

अब बात करें इन सभी SUVs के टॉप वैरिएंट की तो होंडा एलिवेट का टॉप वैरिएंट ZX सबसे सस्ता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15,99,900 रुपए है। इसके बाद हुंडई क्रेटा के DSL SX(O) वैरिएंट का नंबर आता है। इसकी कीमत 19,20,200 रुपए है। किआ सेल्टोस की टॉप वैरिएंट GTX+ की कीमत 19,79,900 रुपए है। जबकि, मारुति ग्रैंड विटारा के टॉप वैरिएंट अल्फा+ की कीमत 19,83,000 रुपए है। क्रेटा का टॉप वैरिएंट एलिवेट से 320,300 रुपए महंगा है। सेल्टोस का टॉप वैरिएंट एलिवेट से 380,000 रुपए महंगा है। वहीं, ग्रैंड विटारा का टॉप वैरिएंट एलिवेट से 383,100 रुपए महंगा है।

Categorized in: