कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी सेफ्टी और डिजाइन के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने मंगलवार को ₹60,000 तक के बेनिफिट के साथ अगस्त महीने के लिए एक्सचेंज कार्निवल की घोषणा की है। इसके अलावा कार निर्माता ने नई स्कोडा कारों के ग्राहकों को कैश, सर्विस, मेंटीनेंस और वारंटी पैकेज जैसे कुछ बेहतरीन ऑफर दे रहा है। आइए इसके बारे में जरा डिटेल से जानते हैं।

एक्सचेंज सपोर्ट के साथ-साथ कंपनी चार साल तक का कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस पैकेज भी दे रही है। यह इस महीने की शुरुआत में कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दे रही है। कंपनी ने एक मानसून कैंप शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को मेंटीनेंस से संबंधित विभिन्न छूट की पेशकश की गई है। स्कोडा वर्तमान में भारत में तीन मॉडल कुशाक, कोडियाक और स्लाविया बेचती है।

6,00,000 कारों का निर्यात

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 6,00,000 कारों के निर्यात की उपलब्धि हासिल की है, जिनका उत्पादन पुणे के चाकन में किया गया था। यह उपलब्धि फॉक्सवैगन ग्रुप के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करती है। भारत में निर्मित मॉडलों की डिमांड मेक्सिको, सहारा, उत्तरी अफ्रीका और अन्य एशियाई बाजारों में काफी ज्यादा है।

स्कोडावर्स इंडिया

जून में कंपनी ने स्कोडावर्स इंडिया के लॉन्च के साथ NFT (एनएफटी) सेक्टर में प्रवेश किया, जो एनएफटी बिक्री के साथ उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए एक वेब 3.0 प्लेटफॉर्म है। यह डिजिटल आर्ट की पेशकश करेगा, जो ग्राहकों को विशेष यूटिलिटी और एक्सपीरियंस को अनलॉक करने में सक्षम बनाएगा।

Categorized in: