C Voter Survey: छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूबे में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ राज्य में सियासी चहलकदमियां बढ़ने लगी हैं। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में एक ओपिनियन पोल में सीएम पद की पहली पसंद को लेकर नतीजे आए हैं। आइए जानते हैं…

एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने छत्तीसगढ़ में एक सर्वे किया है। सर्वे में सूबे के लोगों से पूछा गया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा कौन पसंद है? सर्वे में कुल 49 परसेंट लोगों ने बताया कि उन्हें सीएम पद के लिए भूपेश बघेल पसंद हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। वहीं 24 परसेंट लोगों ने कहा कि उन्हें सीएम पद के लिए भाजपा नेता रमन सिंह पसंद हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 13 परसेंट लोगों ने कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा चेहरा बताया।

भाजपा को बड़ी टेंशन

ओपिनियन पोल में राज्य की करीब आधी आबादी (49 फीसदी) लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद भूपेश बघेल को बताया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रमन सिंह को सूबे के 24 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। कांग्रेस कुल 90 सीटों में से 48-54 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

Categorized in: