नालंदा में गुरुवार शाम CBI की एसीबी टीम बिहार शरीफ स्थित आयकर विभाग कार्यालय पहुंची। जहां करीब 5 घंटे तक टीम कागजातों को खंगालते रही।

दरअसल, विजेंद्र कुमार द्वारा एक शिकायत सीबीआई के एसीबी टीम को दी गई थी। जिसके सत्यापन को लेकर गुरुवार की शाम टीम नालंदा पहुंची थी। विजेंद्र कुमार ने एक आईटीओ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। जहां उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स के कागजातों में शुद्धीकरण को लेकर आईटीओ अधिकारी द्वारा 10 हजार की मांग की जा रही थी।

बरामद सामान
बरामद सामान

सीबीआई की एसीबी टीम जैसे ही कार्यालय पहुंची वहां कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मच गया। करीब 5 घंटे तक सीबीआई की एसीबी टीम आयकर विभाग के कार्यालय में छानबीन की।

इसके साथ ही धर्मेंद्र कुमार के आवास पर भी सीबीआई की टीम गई थी। एसीबी टीम अपने साथ इनकम टैक्स कार्यालय से कई दस्तावेजों को खंगालने के उपरांत अपने साथ ले गई। आईटीओ ऑफिसर को भी हिरासत में अपने साथ लेकर सीबीआई की टीम देर रात पटना के लिए निकल गई। दो गाड़ियों से सीबीआई की टीम नालंदा पहुंची थी।

Categorized in: