विद्युत विभाग पर बलरामपुर कलेक्टर का नहीं है कोई नियंत्रण

रामानुजगंज (पृथ्वीलाला केशरी) नगर में आए दिन विद्युत व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं को हमेशा अंधेरों के आगोश में रहना पड़ रहा है आज 15 अगस्त के दिन भी देर शाम से ही समाचार लिखे जाने तक लगभग 4 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अधिकारियों से संपर्क करने के बाद उनके द्वारा उल जुलूल बात करते हुए केवल समय को व्यतीत करते रहे। लेकिन विद्युत आपूर्ति बाहर नहीं कर पाए जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान है। ऐसा प्रतीत होता है कि बलरामपुर कलेक्टर
रिमिजियुस एक्का का कार्यपालन यंत्री संचालन संधारण शत्रुहन सोनी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है यदि नियंत्रण होता तो सरहद क्षेत्र रामानुजगंज का एरिया हमेशा अंधेरे के आगोश में शायद नहीं डूबा रहता। बरसात के दिनों में लोगों को रोशनी के बगैर चलना दूभर हो गया है वहीं कई जहरीले सांप बिच्छू का भी डर लगा रहता है।

भरी गर्मी में मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापर्ति

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में सर्वाधिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को लेकर कई समस्याएं आए दिन उत्पन्न हो रही है लेकिन जिले में बैठे हुए अधिकारी अपने कार्यालय से निकालकर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के पक्ष में कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पा रहे हैं जिनके कारण विद्युत उपभोक्ताओ को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के दिनों मे मेंटेनेंस के नाम पर 3 से 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद कर जहां उपभोक्ताओं को बेतहाशा परेशान किया जाता है। की बरसात के दिनों में बेहतर विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता उस समय विभाग परेशान करता है और इस समय मौसम की परेशानी से उपभोक्ता परेशान होते हैं लेकिन एक बात तय है कि मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपया का बिल फाड़ने वाले अधिकारियों के द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं कराई जाती है। ऐसे मेंटेनेंस का कोई माने मतलब नहीं है। विद्युत आपूर्ति को लेकर जिले की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।

Categorized in: