दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- सावन के दूसरे सोमवार को जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत बतरा पंचायत में स्थित प्राचीन व प्रचलित शिव मंदिर बतरा में जलाभिषेक करने नहीं के बराबर पहुचे श्रद्धालु, श्रृंगार आरती के बाद मास्क पहने श्रद्धालु कुछ ही दर्शन के लिए पहुंचे, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा का व्यापक प्रबंध है, महाकाल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के तमाम शिवालयों में आज श्रद्धालु देवाधि देव महादेव को जल अर्पित कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण इस बार कावर यात्रा हेतु संभव नहीं है। मंदिरों में ज्यादातर लोगों को भीड़ से रोका गया है और ऑनलाइन दर्शन का ट्रेड चल निकला है।

बतरा शिव मंदिर में होती थी कई हजारों की भीड़- बतरा शिव मंदिर काफी प्राचीन और सुंदर दृश्य है पहले कईयों हजार लोगों की यहां भीड़ होती थी और देखने लायक होता था और यहां दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं इस बार कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घर में ही पूजा अर्चना कर रहे हैं अपने आप में व्यक्ति घर से निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं, बतरा बांध के समीप स्थित शिव मंदिर में बड़ी मात्रा में मेला लगती थी उसे भी इस बार स्थगित कर दिया गया है।

प्रशासनिक उपेक्षा का दंश सह रहा बतरा डेम- बतरा डेम जो प्रशासनिक उपेक्षा का दंश सहते आ रहा है पिकनिक स्पॉट होने के कारण, यहां लोग दूर-दूर से पिकनिक बनाने आते हैं, यहां 12 माह पानी की लहर चलते रहती है, यहां कई प्रकार के पुराने पत्थर, झूले, चारों और पेड़ों से हरियाली और भी यहां कई देखने योग्य वस्तुएं हैं।

लोगो ने बताया- बुजुर्गों के द्वारा बताया जाता है कि यहां के डेम में प्रति वर्ष 30 से 40 लोगों की मौत होती है और यहां कोई सूचना बोर्ड या डेंजर जॉन का पहचान नहीं बनाया गया है जिससे लोग धोखा खा के पानी में चले जाते हैं और नतीजा मौत हो जाती है, लोगों ने कहा कि प्रशासन को इस डेम पर और इस प्राचीन स्थल पर ध्यान देना चाहिए और इसे सुरक्षा और कई प्रकार के जो यहां कभी-कभी समस्या आती है उसे दूर करना चाहिए।

कलेक्टर रणवीर शर्मा सूरजपुर- यह जानकारी मुझे नहीं थी आपसे मिल रही है, अगर ऐसा है तो हम वहां आवश्यकता जनक सुविधा कराते हैं।

आकाश छिकारा सूरजपुर जिला सीईओ- मामला काफी गंभीर है, आपके द्वारा जानकारी मिल रही है, यदि ऐसा है तो मैं तत्काल दिखवाता हूं

Categorized in: