नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर देओल रीयूनियन को देखकर पूरी देओल के फैंस काफी खुश हैं। क्योंकि यह पहली बार था जब गदर 2 की स्क्रीनिंग में सनी देओल (Sunny Deol) ने बहन ईशा देओल (Esha Deol) के साथ पोज दिया था और हर कोई इन देओल भाई-बहनों के लिए चीयर कर रहा था। ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने बड़े भाइयों के साथ पोज़ देते हुए तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह कितनी खुश हैं।

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने दूसरी बार हेमा मालिनी से शादी की और ऐसा कहा जाता है कि उनका पहला परिवार उनके इस फैसले से खुश नहीं था और इसलिए उन्होंने उनसे दूरी बनाए रखी, लेकिन सालों बाद दोनों परिवार एक साथ हैं और इस बात से धर्मेंद्र काफी खुश हैं।

अभिनेता धर्मेद को हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आज़मी को लिप टू लिप किस किया था जो काफी चर्चा का विषय बना। वही सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ग़दर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

Categorized in: