Side Effects Of Aloe Vera On Health And Beauty: चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी लोग एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई तरह से करते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद पॉलीफेनोल्स घावों को भरने और त्वचा को बेहतर बनाए रखने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-सेप्टिक गुण स्किन को बेहतर बनाने के साथ शरीर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को भी ठीक करते हैं। सेहत और ब्यूटी के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं डॉक्टर से बिना पूछे एलोवेरा का अधिक इस्तेमाल आपको फायदे की जगह नुकसान तक पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

एलोवेरा जेल का सेवन करने से सेहत को होते हैं ये नुकसान-
पेट की समस्या-

एलोवेरा की पत्तियों में मौजूद लेटेक्स की वजह से कई लोगों को इसका सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिससे उन्हें पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ महसूस होने के साथ पोटेशियम लेवल भी लो हो सकता है।

डिहाईड्रेशन की समस्या- 
एलोवेरा जेल में मौजूद लेक्सेटिव की वजह से शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को दस्त जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

लो ब्लड शुगर-
एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले लेक्सेटिव के कारण डायबिटीज रोगियों में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में एलोवेरा जूस का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति का ब्लड शुगर लो हो सकता है।

गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली माताओ के लिए समस्या-
अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवाने वाली मां हैं, तो आपको एलोवेरा जूस के अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में बिना डॉक्टर के सलाह के कभी भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल न करें।

हृदय गति अनियमित-
एलोवेरा जूस का अधिक सेवन शरीर में पोटेशियम लेवल को कम कर सकता है। जिससे हार्ट बीट का अनियमित हेाना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं व्यक्ति को महसूस हो सकती हैं।

एलोवेरा जेल के ब्यूटी से जुड़े नुकसान- 
-चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एक्टिव पिम्पल्स होने पर एलोवेरा जेल का यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर खुजली की समस्या हो सकती है।
-ऑयली स्किन वाले लोगों को भी कई बार एलोवेरा जेल लगाने से समस्या हो सकती है। ऐसे लोग अगर ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाए रखते हैं तो उनके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं।
-त्वचा पर किसी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने पर भी आपको एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से परहेज करना चाहिए।

Categorized in: