टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में लगातार नए मॉडल पेश करने पर काम कर रही है। कंपनी नई ईवी से लेकर मौजूदा रेंज में सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के विस्तार पर ध्यान दे रही है। 2023 भारतीय कार निर्माता के लिए एक व्यस्त साल रहा है। इसके अलावा कंपनी अपनी बेहद लोकप्रिय एसयूवी रेंज नेक्सन, हैरियर और सफारी के अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

1. टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट टाटा मोटर्स के 2023 के सबसे प्रमुख लॉन्च में से एक होगी। कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने दूसरे फेसलिफ्ट पैकेज में कमाल का बदलाव लाएगी। कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में कर्व ICE कॉन्सेप्ट से इंस्पायर डिजाइन पेश की थी। इसके केबिन के इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नया 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया लेआउट, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बैकलिट लोगो के साथ 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील पैकेज देखने को मिलेगा।

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, सनरूफ, टच-बेस्ड एसी कंसोल, अनुक्रमिक टर्न इंडिकेटर्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बहुत कुछ मिलेगा। नया 1.2-लीटर tGDi पेट्रोल इंजन अपडेटेड SUV के साथ आएगा, जो 125 bhp की पावर और 225 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा, जबकि 1.5-लीटर टर्बो डीजल वैसे ही मिलता रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेक्सन फेसलिफ्ट अगले महीने यानी अगस्त 2023 में लॉन्च होगी। यह फेसलिफ्ट Tata Nexon EV में भी आएगी।

2. टाटा हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट

अपडेटेड टाटा हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट मॉडल भी 2023 में लॉन्च होने वाली है। संभवतः त्योहारी सीजन के आसपास यह लॉन्च होगी। दोनों एसयूवी के टेस्टिंग मॉडल को भारत में जगह-जगह देखा गया है, जिससे अधिकांश अपडेट का पता चल गया है। इसे 2023 ऑटो एक्सपो में अनवील किया गया था। इसका फ्रंट फेशिया हैरियर ईवी जैसा होगा। इसमें सिंगल-पीस एलईडी डीआरएल और लंबा स्टैक्ड एलईडी हेडलैंप के साथ एक नया डिजाइन मिलेगा।

केबिन के अंदर लेआउट में नया बड़ा 10.25 इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड सेंटर कंसोल, न्यू गियर ऑप्शन, न्यू चार-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड HVC कंट्रोल और कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल 2 ADAS अपग्रेड होगा। इसमें 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन पावरट्रेन देखने को मिलेगा। इसमें नई 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट देखने को मिलेगी।

Categorized in: