महिंद्रा थार की डिमांड भारतीय बाजार में काफी ज्यादा है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसमें पैसा फंसाने से पहले आपको इसका वेटिंग पीरियड देख लेना चाहिए। जी हां, क्योंकि इस पर काफी लंबा वेटिंग चल रहा है। वेटिंग जानकर हो सकता है कि आपका प्लान बदल जाए। बता दें कि महिंद्रा ने भारत में साल 2020 में 4WD ऑफ-रोडर थार को 20 लाख रुपये के अंदर लॉन्च किया था। वहीं, RWD वर्जन 10.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

थार के RWD वर्जन पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड

महिंद्रा थार पर चल रहे वेटिंग पीरियड की बात करें, तो इस पर अभी 18 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, इसके RWD वर्जन पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, 4WD ट्रिम्स की डिलीवरी के लिए बुकिंग के बाद 5 महीने तक का समय लग सकता है।

15 अगस्त को डेब्यू करेगी इलेक्ट्रिक थार

भारतीय बाजार में आपको बहुत जल्द महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थार दौड़ती नजर आ सकती है। कार निर्माता ने अपनी आने वाली पॉपुलर ऑफ-रोडर के नए इलेक्ट्रिक वर्जन थार.e को टीज किया है। महिंद्रा अपने इस इलेक्ट्रिक थार कॉन्सेप्ट को 15 अगस्त 2023 को साउथ अफ्रीका में पेश करेगी।

महिंद्रा थार 4WD और RWD के दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 4WD के साथ 2.2-लीटर डीजल इंजन और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है, जबकि RWD के साथ 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर यूनिट को जोड़ा गया है।

Categorized in: