Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 में ऑफर्स की बारिश हो रही है। सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट और ढेर सारे इलेक्ट्रॉनिक्स पर छप्परफाड़ डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप Apple डिवाइसेस के फैन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐप्पल की सबसे महंगी स्मार्टवॉच Apple Watch Ultra इस समय सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रही है। अगर आप महंगी होने की वजह से इसे नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह आपके लिए खरीदारी करने का सही समय हो सकता है। 90 हजार की यह वॉच Amazon Sale में लगभग आधी से भी कम कीमत में मिल रही है। हालांकि इसके लिए आपको सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेना होगा। चलिए डील के बारे में बताते हैं सबकुछ…

Amazon Sale में आधी से कम कीमत में Apple Watch Ultra

बता दें कि ऐप्पल की ऑफिशियल साइट पर Apple Watch Ultra की कीमत 89,900 रुपये है लेकिन Amazon Sale में यह Midnight Ocean Band वाला मॉडल 79,899 रुपये में मिल रहा है, यानी सेल में आपको 10,001 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

सेल में बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 2 हजार रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, अमेजन वॉच पर 54,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। मान लीजिए, अगर आप दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो Apple Watch Ultra की कीमत मात्र 22,949 रुपये रह जाएगी। यानी Amazon Sale से आप इसे प्रीमियम वॉच को एमआरपी से पूरे 66,951 रुपये तक कम में खरीद सकते हैं। है ना कमाल की डील! इससे पहले ही यह ऑफर खत्म हो जाए, तुरंत इस डील का लाभ उठा लीजिए

(नोट- खरीदारी करने से पहले अमेजन की साइट पर जाकर बैंक समेत सभी ऑफर की डिटेल अच्छी तरह से चेक कर लें। याद रहे कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने डिवाइस की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।)

Apple Watch Ultra की खासियत
वॉच 49 एमएम मेटल केस के साथ आती है और यह 100 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंट है। इसे स्विमिंग और डाइव के दौरान बेझिझक यूज किया जा सकता है। इसके अलावा, यह वॉच डस्ट रेजिस्टेंट भी है और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H4 रेटिंग के साथ आती है। इसमें ऑलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है, जो 2000 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन, ईसीजी और हार्ट रेट समेत कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जो सटीक रीडिंग प्रदान करते हैं। वॉच में इमरजेंसी एसओएस, फॉल डिटेक्शन, क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। कंपनी का कहना है कि नॉर्मल यूज में इसकी बैटरी 36 घंटे तक चलती है।

Categorized in: