बड़ा डिस्प्ले वाला टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल (Amazon Great Freedom Sale) आपके लिए ही है। 8 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में आप सोनी (Sony) और (Samsung) के 55 इंच वाले टीवी को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सेल में इन टीवी की कीमत MRP से काफी कम हो गई है। इसके अलावा इस सेल में आप आप इन कंपनी के स्मार्ट टीवी को आकर्षक बैंक डिस्काउंट के साथ भी ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही इन टीवी पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

Sony Bravia 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV KD-55X74L (Black)
सेल में सोनी का यह टीवी 39 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस टीवी का MRP 99,900 रुपये है। सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 60,990 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस टीवी पर 2 हजार रुपये का कूपन भी दे रही है। बैंक ऑफर में इसकी कीमत 2 हजार रुपये तक और कम हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर में टीवी लेने पर आपको 2550 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस टीवी में कंपनी 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दे रही है।

दमदार पिक्चर क्वॉलिटी के लिए टीवी में X1 4K प्रोसेसर, 4K HDR, 4K X Reality Pro और मोशन फ्लो XR100 जैसे फीचर दिए गए हैं। दमदार साउंड के लिए इस टीवी में 20 वॉट का स्पीकर सिस्टम दिया गया है। घर में थिएटर जैसा फील देने के लिए टीवी में कंपनी ओपन बैफल स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इस टीवी में आपको अमेजन प्राइम वीडियो, गूगल प्ले, क्रोमकास्ट, नेटफ्लिक्स और ऐपल एयरप्ले जैसे ऐप इनबिल्ट मिलेंगे।

Samsung 138 cm (55 inches) Crystal iSmart 4K Ultra HD Smart LED TV UA55CUE60AKLXL (Black)
सैमसंग का यह 55 इंच वाला टीवी अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल में 31 पर्सेंट डिस्काउंट से साथ उपलब्ध है। इसका MRP 64,900 रुपये है। सेल में यह डिस्काउंट के बाद 44,990 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में टीवी की कीमत को आप 1750 रुपये तक और कम कर सकते हैं। वहीं, एक्सचेंज ऑफर में आपको 5550 रुपये तक का फायदा हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस टीवी में आपको 50Hz के रिफ्रेश रेट वाला 4K Ultra HD डिस्प्ले मिलेगा। टीवी में दमदार साउंड के लिए 20 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है। टीवी में कंपनी कई पॉप्युलर इन-बिल्ट ऐप भी ऑफर कर रही है।

Categorized in: