Amazon पर Great Freedom Festival Sale चल रही है और आप अपना फोटोग्राफी का शौक पूरा करने के लिए 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकता है। आज हम आपको Amazon पर मिल रहे सबसे सस्ते 200 मेगापिक्सेल कैमरा फोन के बारे में बता रहे हैं।

Amazon पर सबसे सस्ता 200MP कैमरा फोन
दरअसल, हम बात कर रहे हैं Realme 11 Pro 5G फोन की, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। फोन अमेजन पर 29,550 रुपये में मिल रहा है। लेकिन अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसे सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

अमेजन पर मिल रहे बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 2000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद फोन की कीमत केवल 27,550 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, फोन पर 26,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आपको 26 हजार रुपए तक बचाने का मौका भी मिल रहा है!

अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। इसलिए खरीदरी करने से पहले अमेजन पर जाकर सारे ऑफर की डिटेल अच्छी तरह चेक कर लें।

realme 11 Pro+ 5G में क्या है खास
रियलमी के धांसू स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो कर्व्ड एजेस के साथ आता है। डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड रियलमी यूआई 4.0 पर काम करता है और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।। इस फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी पैक करता है।

Categorized in: