नौकरानी व उसके पति पर जताया संदेह, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

अंबिकापुर। महिला अधिवक्ता के घर से करीब पांच लाख के आभूषण व 20 हजार नगद चोरी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता के द्वारा घर में काम करने वाली पर चोरी का संदेह जताया गया है।
केदारपुर भठ्ठी रोड निवासी अधिवक्ता सलमा रिजवी ने पुलिस को बताया है कि उसके घर में काम करने वाली नौकरानी और उसका पति बीते 26 जुलाई को दो दिन के लिए गांव जाने की बात कह कर निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे और ना ही उनसे संपर्क भी हो पा रहा है। एक अगस्त को जब अधिवक्ता ने अपने कमरे की अलमारी को खोला तो अलमारी का लॉकर खुला हुआ था और उसमें रखा 20 हजार रुपये नगद, तीन तोले का एक सोने का हार, एक तोले का सोने का चैन, 8 ग्राम का सोने का एक लॉकेट, डेढ़ तोले का एक जोड़ी झुमका व कान का 8 ग्राम एक टप्स गायब था, लॉकर में टूटी हुई चाबी लगी थी। महिला अधिवक्ता ने संदेह व्यक्त किया है कि उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी व उसके पति द्वारा ही सामानों की चोरी की गई है। घर से कुल पांच लाख 20 हजार रुपये की चोरी होने की सूचना थाने में दी गई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: