अनिल सोनी

बलरामपुर। सुर्खियों में रहने वाला जनपद पंचायत राजपुर के तकनीकी टीम के संरक्षण में पंचायतों में होना वाला निर्माण कार्य भ्रष्ट्राचार के भेंट चढ़ता जा रहा है। जहां सीसी रोड निर्माण की हालत ऐसी है कि सीसी रोड 6 माह के भीतर ही उखड़ने लगा है मामला राजपुर से सटे ग्राम पंचायत नवकी का है जहां सरनापारा में मेन रोड से लेकर हजारी घर तक लगभग 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य लगभग 6 माह पहले किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य इतना घटिया था कि सीसी सड़क 6 माह के भीतर ही उखड़ने लगा जिसकी मौखिक शिकायत जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। लेकिन आज दिनांक तक उक्त निर्माण एजेंसी व तकनीकी टीम के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही होने से जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त होने लगा है। मौखिक शिकायत पे कोई कार्यवाही नही होने पे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मोर्चा खोलते हुए लिखित शिकायत एसडीएम राजपुर आरएस. लाल को करते हुए अवगत कराया है कि उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य मे घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करते हुए साथ ही निर्माण के मानक का पालन न करते हुए पंचायत सचिव प्रतिमा भगत व सत्यापनकर्ता अधिकारी एसडीओ आरईएस अवधेश प्रजापति के आपसी मिली भगत करके सीसी रोड को भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ा दिया गया है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने घटिया निर्माण कार्य की जांच कर दोषि अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है ।

Categorized in: