ट्विन सिलेंडर वाली टाटा पंच CNG का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टाटा पंच सीएनजी का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। जी हां, टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG) जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस एसयूवी का उत्पादन शुरू हो गया है। टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज के बाद सीएनजी वैरिएंट पाने वाला पंच टाटा मोटर्स का चौथा प्रोडक्ट होगा और अल्ट्रोज सीएनजी की तरह माइक्रो एसयूवी को भी कार निर्माता का बेहतरीन डुअल-सिलेंडर सेटअप मिलेगा, जिससे बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आएगी। मतलब कि सीएनजी कार के साथ बूट-स्पेस कम्प्रोमाइज नहीं होगा

टाटा पंच सीएनजी पावरट्रेन डिटेल्स

पंच सीएनजी एक्सटर सीएनजी को टक्कर देगी। इसमें 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन मिल सकता है, जो पेट्रोल से चलने वाले पंच में मौजूद है। यह पूरी तरह से 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी। यह इंजन पेट्रोल के साथ 86hp और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और CNG के साथ यह 77hp और 97Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट की तरह, पंच को भी सीधे सीएनजी मोड में शुरू किया जा सकता है।

30 लीटर क्षमता वाले नए ट्विन सिलेंडर

इसके अलावा नई अल्ट्रोज सीएनजी की तरह टाटा अपने नए डुअल-सिलेंडर सेट-अप के साथ पंच सीएनजी को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बड़े 60-लीटर टैंक को विभाजित कर दिया है, जिससे पूरा बूट स्पेस मिल जाता है। इसमें 30 लीटर क्षमता वाले नए ट्विन सिलेंडर को बूट फ्लोर के नीचे रखा गया है।

टाटा मोटर्स के लाइन-अप में अन्य सीएनजी मॉडलों की तरह टेलगेट पर ‘i-CNG’ बैज को जोड़ने के अलावा पंच सीएनजी के बाहरी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसी तरह पंच सीएनजी के इंटीरियर में भी कोई उल्लेखनीय बदलाव की उम्मीद नहीं किया गया है।

टॉप मॉडल में मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

कंपनी से उम्मीद है कि सीएनजी किट पूरे लाइन-अप में पेश किए जाएंगे। पंच सीएनजी के टॉप-स्पेक मॉडल 7.0-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 16-इंच का अलॉय व्हील, एक इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें एक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है। जैसा कि ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया था।

पंच सीएनजी की कीमत पेट्रोल मॉडल से थोड़ी अधिक होगी और यह हुंडई एक्सटर को टक्कर देगी, जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ इस सेगमेंट में एकमात्र अन्य मॉडल है।

Categorized in: