मनेंद्रगढ़. -. कलेक्टर कोरिया एस. एन. राठौर शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन चैनपुर का निरीक्षण किया तथा मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली!
कलेक्टर ने नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित इनडोर स्टेडियम, ट्रान्सपोर्ट नगर, सर्व सामाजिक मांगलिक भवन के लिए आवंटित भूमि का भी निरीक्षण किया!
स्टेशन रोड स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स, बस स्टैंड स्थित भूपेंद्र क्लब , आमखेरवा में निर्माणाधीन गौठान का कलेक्टर ने निरीक्षण कर भूपेंद्र क्लब की जमीन पर बनी दुकान के दुकानदारों को पट्टा वितरण के दिये निर्देश। स्टेशन रोड स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स की दुकानों का जल्द से जल्द आवंटन करने तथा कलेक्टर श्री राठौर ने खाली पड़े शासकीय भवनों में किराए से चल रहे शासकीय कार्यालयों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिया! रैन बसेरा का मरम्मत कर वहां चल रहे सिलाई सेंटर को हटाने तथा तहसील परिसर में कैंटीन व शेड निर्माण के निर्देश कलेक्टर ने दिया है ! निरीक्षण के दौरान मनेंद्रगढ़ एसडीएम आर. पी. चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, तहसीलदार सुधीर खलखो, नायब तहसीलदार बजरंग साहू, विधायक जिला मीडिया प्रतिनिधि र॑जीत सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे !

Categorized in: