आपकी हर आदत का शरीर पर असर पड़ता है। आप क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, कहां रहते हैं और क्या करते हैं। ये चीजें आपका स्वास्थ्य तय करती हैं। अगर आप अनजाने में गलत आदतों को अपना लेंगे तो जीना मुश्किल हो जाएगा।

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो तबीयत खराब कर बैठेंगे। यही नहीं, आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। इस आर्टिकल में बताए गए 5 काम को मानसून में गलती से भी नहीं करना चाहिए।

सड़क पर मिलने वाली चाट खाना

सड़क पर मिलने वाली चाट खाना

चटपटी चाट का मजा लेने वालों को आदत बदल देनी चाहिए। खुले में मिलने वाला खाना कई सारे बैक्टीरिया व खतरनाक तत्वों से भरा हो सकता है। फोर्टिस हॉस्पिटल के एक्सपर्ट मानसून में स्ट्रीट फूड और जंक फूड को शरीर के लिए नुकसानदायक मानते हैं।

चमड़े के जूते पहनना

चमड़े के जूते पहनना

ऐसे जूते पहनने चाहिए जिनमें हवा आसानी से पास हो जाती है। चमड़े के जूतों से पानी नहीं निकल पाता है और नमी बढ़ जाती है। इसकी वजह से पैरों में फंगस हो सकता है और स्किन इंफेक्शन की वजह से त्वचा गलने लगती है।

मानसून में जरूर खाएं 3 फूड

Improve Kidney and Liver Health; ये 3 फूड्स जो मानसून में करते हैं, किडनी और लिवर का बचाव

कच्चा या अधपका अंडा खाना

कच्चा या अधपका अंडा खाना

अंडा एक सुपरफूड है, जो प्रोटीन की कमी खत्म करता है। इससे शरीर को कई सारे विटामिन व मिनरल भी मिलते हैं। मगर कच्चा या अधपके अंडे में बीमार करने वाले कीटाणु हो सकते हैं। यह अपच, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग कर सकता है। इसलिए इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

ठंडे पानी से नहाना

ठंडे पानी से नहाना

उमस और चिपचिपाहट दूर करने के लिए ठंडे पानी से नहाना बेहतरीन उपाय है। यह शरीर में ताजगी और ऊर्जा भी पैदा करता है। लेकिन बरसात में ठंडे पानी से नहाने पर फ्लू होने का खतरा बढ़ जाता है। आप थोड़े गुनगुने पानी से नहाना शुरू करें।

अदरक-लहसुन ना खाना

अदरक-लहसुन ना खाना

अगर आप अदरक, लहसुन और हल्दी नहीं खाते हैं तो इनका सेवन शुरू करने का ये सही वक्त है। इनमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से होने वाले रोगों को जड़ से मिटाते हैं।

Categorized in: