रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ हैलो जिंदगी अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और आरंग थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपियों को थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पारागांव मोड़ पास से पकड़ा गया। आरोपियों ने डस्टर के बोनट में इंजन के ऊपर पैकेट्स में लगभग 8.5 किलो गांजा छुपाया था। आरोपी ओडिशा से गांजा ले कर आ रहे थे। आरोपी कल्पना बाग है मूलतः उड़ीसा की निवासी है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ऐसे पकड़े गए तस्कर…
15 जुलाई को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन में कुछ व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं वाहन में सवार व्यक्तियों को पकड़ने क्षेत्र में नाकेबंदी करने के साथ ही वाहनों में पेट्रोलिंग कर तस्करों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पारागांव मोड़ पास वाहन को आता देख चिन्हांकित कर वाहन को रोकवाने का प्रयास किया गया। किन्तु वाहन चालक वाहन को और अत्यधिक गति से चलाते हुए भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा उनके वाहन का लगातार पीछा करते हुए वाहन को रूकवाया गया। वाहन के अंदर 2 पुरूष एवं 1 महिला सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अमित कुमार साहू, राजेश साहू एवं कल्पना बाग होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा एवं 1 नग पिस्टल रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 किलो 500 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त डस्टर वाहन क्रमांक सी जी/17/के एच/5032 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये एवं 01 नग पिस्टल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 459/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
अमित कुमार साहू पिता तोषण साहू उम्र 25 साल निवासी छोट उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर।
राजेश साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 27 साल साकिन गोबरा नवापारा वार्ड नं0 04 मेडम चौक थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर।

कल्पना बाग पति अंगद बाग उम्र 42 साल साकिन लक्ष्मी नगर टाइगर कालेज के पास राजा खरियार थाना राजा खरियार उड़ीसा।

कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह थाना प्रभारी आरंग, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि ईरफान खान, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, आशीष त्रिवेदी, आर. जसवंत सोनी, तुकेश निषाद, आशीष पाण्डेय, टीकम साहू, राकेश सोनी, मुनीर रजा तथा थाना आरंग से उपनिरीक्षक सालिक राम साहू, आर. लव कुमार साहू एवं म.आर. ईलायची साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Categorized in: