ICAI CA Inter, Final Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( आईसीएआई ) ने सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीए फाइनल में 8.33 फीसदी और इंटर में 10.24 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सीए फाइनल में अहमदाबाद के जैन अक्षय रमेश ने 800 में से 616 नंबर (77 फीसदी) लाकर पूरे देश में टॉप किया है। वहीं सीए इंटर में हैदराबाद के वाई गोकुल साई श्रीकर ने 800 में से 688 मार्क्स (86 फीसदी) लाकर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। परीक्षार्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org , caresults.icai.org और परीक्षा पोर्टल icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीए इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षा 3 से 18 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं सीए फाइनल मई 2023 परीक्षा 2 मई से 17 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।

सीए फाइनल टॉपर लिस्ट
रैंक 1- अहमदाबाद के जैन अक्षय रमेश ने 800 में से 616 नंबर (77 फीसदी) लाकर पूरे देश में टॉप किया है
रैंक 2 – कल्पेश जैन, चेन्नई, 800 में से 603 , 75.38 फीसदी।
रैंक 3 – प्रखर वार्ष्णेय, नई दिल्ली, 800 में से 574, 71.75 फीसदी

सीए इंटर टॉपर लिस्ट
रैंक -1 – वाई गोकुल साईं श्रीकर , हैदराबाद, 800 में से 688 मार्क्स, 86 फीसदी
रैंक 2- नूर सिंगला – पटियाला, 800 में से 682 मार्क्स, 85.25 फीसदी
रैंक 3- काव्या संदीप कोठारी – मुंबई, 800 में से 678 मार्क्स, 84.75 फीसदी

आईसीएआई सीए इंटर परिणाम: दोनों ग्रुप में 10.24 फीसदी पास हुए
ग्रुप – 1
शामिल हुए: 100781
पास हुए:19103
पास प्रतिशत: 18.95 प्रतिशत

ग्रुप 2
शामिल हुए: 81956
पास:19208
पास प्रतिशत: 23.44 प्रतिशत

दो ग्रुप –
शामिल हुए: 39195
पास: 4014
पास प्रतिशत: 10.24 प्रतिशत

– रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।

पिछले वर्ष सीए इंटर रिजल्ट 2022 में रंजन काबरा ने 666 मार्क्स (83.25 फीसदी) के साथ टॉप किया था। जबकि सीए फाइनल में अनिल शाह ने रैंक 1 हासिल की थी। अनिल ने 642 मार्क्स हासिल किए थे।

स्टूडेंट्स को पास होने के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे। सीए इंटर व फाइनल एग्जाम पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 फीसदी एग्रीगेट मार्क्स और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 फीसदी मार्क्स हासिल करने ही होंगे।

Categorized in: