मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में स्विफ्ट सबसे पॉपुलर हैचबैक है। ये कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हर महीने ये टॉप-3 कारों में शामिल रहती है। वहीं, की बार तो ये देश की नंबर-1 कार भी बन जाती है। ऐसे में कंपनी इस कार का नया मॉडल यानी पांचवीं पीढ़ी लाने की तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हैचबैक का ग्लोबल प्रीमियर 2023 के आखिर तक होगा। स्विफ्ट का स्पोर्टियर वर्जन 2024 में ऑल न्यू अवतार में लॉन्च किया जाएगा। इसेसे स्विफ्ट स्पोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय बाजार में इस कार को फरवरी 2024 तक लाने की उम्मीद है।

40Kmpl तक होगा माइलेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैचबैक में बड़ा अपग्रेड इसके पावरट्रेन में किया जाएगा। ऑल न्यू स्विफ्ट में टोयोटा की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक मिल सकती है। पावरट्रेन में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल एटकिंसन साइकिल इंजन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन को हाई ट्रिम लेवल्स के लिए रिजर्व रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इसका माइलेज 35 से 40 kmpl तक होगा।

माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलेगा
ऑल न्यू स्विफ्ट के लोअर वैरिएंट में 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन का उपयोग जारी रहने की संभावना है, जो वर्तमान में भी उपयोग किया जाता है। यह CNG फ्यूल ऑप्शन के साथ भी आ सकती है। उम्मीद है कि हैचबैक में मौजूदा मॉडल की तरह ही 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे। हालांकि, नई स्विफ्ट स्पोर्ट के भारतीय बाजार में आने की संभावना नहीं है। इस वैरिएंट में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.4-लीटर K14D टर्बो पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है।

एक्सटीरियर में कई चेंजेस मिलेंगे
न्यू स्विफ्ट के एक्सटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में हैचबैक को ज्यादा एंगुलर बनाने की कोशिश रहेगी। उम्मीद है कि फ्रंट को नई ग्रिल, नए LED एलिमेंट्स के साथ स्लीक हेडलैंप, फॉक्स एयर वेंट और रिवाइज्ड बंपर के साथ अपडेट किया जाएगा। स्विफ्ट में नए बॉडी पैनल और ब्लैक-आउट पिलर भी हो सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। ये भारतीय बाजार में नई क्रांति लेकर आएगी।

Categorized in: