फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर और प्रीमियम सेडान वर्टूस का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। नए मॉडल का नाम 1.5 DSG है। ये 1.5-लीटर इंजन के साथ आएगा। वहीं, टॉप-3 वैरिएंट में शामिल होगा। नए वैरिएंट के आने के बाद वर्टूस के कुल 8 वैरिएंट हो गए हैं। हालांकि, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.48 लाख रुपए से 18.57 लाख रुपए तक ही होगी। नया GT 1.5 DSG वैरिएंट टॉपलाइन 1.0 AT और GT प्लस 1.5 MT के बीच में होगा। चलिए सबसे पहले आपको वर्टूस के सभी वैरिएंट की कीमतों के बारे में बताते हैं।

 

फॉक्सवैगन वर्टूस GT में क्या नया मिलेगा?

GT ट्रिम वर्टूस (1.5 TSI इंजन से लैस वेरिएंट) के परफॉर्मेंस लाइन वैरिएंट के लिए नया एंट्री-लेवल ट्रिम है। GT प्लस DSG वैरिएंट की तुलना में नया लॉन्च किया गया वैरिएंट 2.38 लाख रुपए अधिक किफायती है। इसके एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें ग्रिल और विंडो लाइन के लिए क्रोम लाइनिंग, LED टर्न इंडिकेटर्स और ब्लैक-आउट एलॉय व्हील शामिल हैं। इसमें सिल्वर फिनिश वाली यूनिट शामिल हैं।

इसमें अब फुल लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट साइड एयरबैग और कर्टेन एयरबैग, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर, स्वचालित हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटीलेडेट फ्रंट सीट्स मिलेंगी। इसमें सनरूफ नहीं मिलेगी।

वर्टूस के परफॉर्मेंस लाइन वैरिएंट 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा ऑपरेट होते हैं, जो 150hp और 250Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें एक्टिव सिलेंडर-डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी मिलती है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DSG) से जोड़ा गया है।

वर्टूस परफॉर्मेंस लाइन अब GT और GT प्लस ट्रिम्स में उपलब्ध है, जहां GT ट्रिम में केवल DSG गियरबॉक्स मिलता है, जबकि GT प्लस में मैनुअल और DSG गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन मिलते हैं। नया GT DSG वैरिएंट 1.5 TSI वैरिएंट की कीमत में कमी लाता है। इससे इसकी सेस्स को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। अब तक 1.5 TSI की बिक्री में केवल 10% की हिस्सेदारी है।

Categorized in: