स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज या वाशिंग मशीन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम आज से सस्ते हो गए हैं। दरअसल सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर जीएसटी कम कर दिया है। अब यूजर्स को इन चीजों को खरीदने के लिए 31.3 फीसदी जीएसटी नहीं देना होगा। सरकार ने इन सभी प्रोडक्ट्स के ऊपर GST को लगभग आधा कर दिया है। यानी की आपके लिए इन सभी प्रोडक्ट्स को खरीदना अब पहले से किफायती हो जाएगा।

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर, होम एप्लायंसेज, यूपीएस और अन्य पर जीएसटी घटाकर आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अभी तक इन सभी चीजों पर 31.3 फीसदी तक जीएसटी वसूला जाता था। लेकिन अब ये 18 से 12% तक लिया जायेगा। वित्त मंत्रालय ने होम एप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली इस जीएसटी छूट को ट्विटर के जरिए शेयर किया है। इससे ये डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक किफायती हो जाएंगे। यहां उन सभी चीजों की लिस्ट दी गई है जो नई जीएसटी रेट के कारण सस्ती हो जाएंगी।

Categorized in: