कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple के छोटे से डिवाइस AirTag के जरिए जरूरी सामान को खोने से बचाया जा सकता है और ट्रैक किया जा सकता है लेकिन एक मजेदार मामले में इसकी वजह से चोर पकड़े गए हैं। एयरटैग की मदद से यूजर्स उनके सामान, चाभियों, पालतू जानवरों और गाड़ियों को सुरक्षित रख सकते हैं लेकिन लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। यह डिवाइस चोरी के बड़े मामले में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

मामला ह्यूस्टन, टेक्सस का है, जहां लोगों की कब्र से सामान चोरी होने के ढेरों मामले सामने आ रहे थे। यहां चोर दफनाए गए लोगों की कब्रें दोबारा खोदकर उनमें से कीमत सामने चुरा रहे हैं। स्थानीय न्यूज पब्लिकेशन Click2houston की मानें तो ब्राजोरिया क्षेत्र में सैकड़ों ग्रेवसाइट्स या कब्रें दोबारा खोदी गई हैं। दावा है कि ऐसा करते हुए चोरों ने हजारों डॉलर का कांसे का सामान उड़ाया है।

टेक्नोलॉजी की मदद से धरे गए चोर
चोरों से परेशान होकर एक परिवार ने टेक्नोलॉजी की मदद लेने का फैसला किया और कब्र में रखे गए सामान में चुपके से AirTag छुपा दिया। टोनी वेलाजक्वेज ने बताया कि टेक्सस के क्लूट में रेस्टवुड मेमोरियल पार्क में उनके अंकल की ग्रेवसाइट में रखे सामान के साथ उन्होंने AirTag भी छुपा दिया। उन्होंने बताया की कब्रों से चोरी के लगातार सामने आ रहे मामलों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

टोनी को जिस बात का डर था, वहीं हुआ। कुछ दिनों बाद ही कब्र से सामान चोरी हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और AirTag की लोकेशन ट्रैक की। सामने आया कि सामान कब्र से करीब 45 मिनट की दूरी पर एक घर में मौजूद है। पुलिस ने बताया, “यूजर ने हमें लॉगिन इन्फॉर्मेशन दी और एयरटैग ट्रैक करने की अनुमति लेने के बाद हमने चोरों का पता लगाया। पता चला कि चोर ब्राजोरिया के बाहर एक घर में मौजूद थे।”

चोरों के पास मिला लाखों रुपये का सामान
पुलिस जब लोकेशन पर पहुंची तो सिर्फ चोर ही नहीं पकड़े गए बल्कि उनके पास से 62,000 डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) से ज्यादा वैल्यू का सामान भी बरामद हुआ। ये चोर पिछले करीब दो महीनों से कब्रें खोदकर सामान निकाल रहे थे। बता दें, इससे पहले टेक्सास के ही एक मामले में रेस्टोरेंट ने AirTag की मदद से ही बुल के बड़े से स्टेचू को खोज निकाला था।

Categorized in: