इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में से एक टीवीएस ने फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना चाहती हैं। इस पार्टनरशिप के चलते टीवीएस अगले 2 साल में जोमैटो को 10 हजार आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी करेगी। कंपनी की तरफ से चार्टर्ड बाइक्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हैदराबाद में जोमैटो डिलीवरी पार्टनर्स को 50 आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दिए गए

TVS मोटर के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनु सक्सेना ने कहा कि लास्ट माइल डिलीवरी सर्विस EV को तेजी से अपनाने की दिशा में एक सही कदम है। इस पार्टनरशिप के तहत इन स्कूटर्स के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि टीवीएस के पास अभी आईक्यूब एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कटूर है। ये ओला इलेक्ट्रिक S1 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज करीब 140Km तक है। बता दें कि 21 मई, 2023 से टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना महंगा हो गया है। दिल्ली में आईक्यूब की कीमत 123,184 रुपए और आईक्यूब S की कीमत 138,289 रुपए हो गई है।

TVS iQube के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 इंच टीएफटी टचस्क्रीन, क्लीन यूआई, इनफिनिटी थीम पर्सनलाइजेशन, वॉयस असिस्ट, एलेक्सा स्किलसेट, इंट्यूटिव म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, ओटीए अपडेट, चार्जर के साथ प्लग-एंड-प्ले कैरी के साथ फास्ट चार्जिंग, सेफ्टी इंफोर्मेशन, ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी ऑप्शन, 32 लीटर स्टोरेज स्पेस जैसी फीचर्स के साथ आता है।

इसमें 5.1 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 140 किमी है। टीवीएस आईक्यूब में 5-वे जॉयस्टिक इंटरएक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, व्हीकल हेल्थ के साथ प्रोएक्टिव नोटिफिकेशन, 4G टेलीमैटिक्स और ओटीए अपडेट मिलता है। स्कूटर थीम पर्सनलाइजेशन, वॉयस असिस्ट और एलेक्सा के साथा आता है। यह 1.5kW फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका स्मार्टकनेक्ट प्लेटफॉर्म को बेहतर नेविगेशन सिस्टम, टेलीमैटिक्स यूनिट, एंटी-थेफ्ट और जियोफेंसिंग जैसी सुविधाएं देता है।

TVS मोटर्स ने iQube के ऑफिशियल पेज पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर क खर्च को समझाया है। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए खर्च करने होते हैं। ऐसे में पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है। जबकि उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बचता है। इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

TVS ने इस बात का भी दावा किया है कि iQube को सिंगल चार्ज करने का खर्च 19 रुपए है। इसका iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके बाद इसे 145Km तक चलाया जा सकता है। यानी आप डेली 30Km चलते हैं, तब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा। दो बार चार्ज करने का खर्च 37.50 रुपए होगा। यानी महीने का खर्च औसतन 150 रुपए होता है। यानी हर दिन का खर्च 3 रुपए होगा। वहीं, दो बार चार्जिंग पर इसकी रेंज 290Km हो जाएगी। यानी आप इस खर्च पर हर दिन औसतन 30Km आराम से चल सकते हैं।

Categorized in: