चाइनीज टेक ब्रैंड Realme भारतीय मार्केट में अपनी Narzo सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने को तैयार है। इनसे जुड़ी आधिकारिक घोषणा से पहले ही इससे जुड़े लीक्स और फीचर्स सामने आए हैं। अब इस डिवाइस के नए प्रीमियम डिजाइन का फर्स्ट लुक भी लीक हुआ है। संकेत मिले हैं कि Realme Narzo 60 में कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे। नई सीरीज में Narzo 60 5G के अलावा Narzo 60 Pro 5G भी शामिल होंगे और इसका लॉन्च 6 जुलाई को कन्फर्म हुआ है।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, नए डिवाइस की डिवेलपमेंट टीम से जुड़े एक सोर्स ने नए Narzo 60 स्मार्टफोन का डिजाइन शेयर किया है। इस लीक में डिवाइस का फर्स्ट लुक दिखा है और और कंपनी ने इसे ‘मार्शियन हॉरिजन’ नाम दिया है। नाम से ही साफ है कि इस फोन का डिजाइन मंगल ग्रह से प्रेरित है और अब इसकी तस्वीर में लाल ग्रह की झलक दिखी है। नए डिवाइसेज को ग्राहक अमेजन से खरीद पाएंगे।

दिखा फोन का ऑरेंज कलर का बैक पैनल
लीक्ड इमेज में फोन के बैक पैनल पर बड़ा सा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है और और यह ऑरेंज कलर में दिखा है। फोन का डिजाइन काफी हद तक Realme 11 Pro सीरीज के मॉडल्स जैसा ही लग रहा है लेकिन रियर पैनल मंगल ग्रह की सतह के रंग से प्रेरित जरूर है। सामने आया है कि इस फोन में 11 Pro सीरीज के मॉडल्स की तरह ही faux लेदर डिजाइन और क्लीन फिनिश मिलेगा।

1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा फोन
इमेज से पता चला है कि डिवाइस के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिया जाएगा। इस फोन में यूजर्स को एल्युमिनियम फ्रेम मिलेगा और राउंडेड कॉर्नर्स देखने को मिले हैं। हालांकि, Realme Narzo 60 सीरीज के की-स्पेसिफिकेशंस अब तक सामने नहीं आए हैं। इतना जरूर सामने आया है कि इस डिवाइस का कम से कम एक वेरियंट 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।

Categorized in: