0 कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, किये दुख व्यक्त
सूरजपुर। बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा नगर सीमा से लगे ग्राम नेवरा रेल्वे ब्रिज के पास हुई है। मृतक संविदा कर्मी था और कलेक्टर बंगला में कुक का काम करता था। मिली जानकारी के मुताबिक भैयाथान क्षेत्र के ग्राम कुसमुसी का 26 वर्षीय जलिन्दर पैकरा प्रतिदिन की भांति बुधवार की देर शाम अपनी बाईक क्र सीजी 29 ए 6011 से ड्यूटी के लिए कलेक्टर बंगला जाने के लिए निकला था। इसी दौरान ग्राम नेवरा के समीप स्थित रेल्वे ओव्हर ब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन चालक ने बाईक सवार को  ठोकर मार दिया। जिससे बाईक सवार युवक जलिन्दर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर तत्काल मौके पर कोतवाली पुलिस परिजन व सूरजपुर से अन्य कर्मचारी पहुंचे। जिन्होंने मृतक के शव को जिला अस्पताल भेजवाया। इधर कलेक्टर संजय अग्रवाल भी घटना की सूचना पर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में फैली  अव्यवस्था को देख नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार भी लगाया। मृतक के पिता शिवरतन पैकरा भी लोक निर्माण विभाग में संविदा कर्मी है। उनके दो पुत्रों में जलिन्दर छोटा था। जबकि बड़े पुत्र की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। जलिन्दर का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था जिसके ऊपर घर की जिम्मेदारी थी। सड़क हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी सदमे है। कलेक्टर श्री अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। वहीं कलेक्टर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए  हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं गुरुवार को गमगीन माहौल में  मृतक के गांव कुसमुसी में अंतिम संस्कार किया गया।

Categorized in: