मनेंद्रगढ़ ! देशभर में लगातार 18 दिन से पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर केल्हारी में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों व महंगाई का विरोध कर जल्द पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट की मांग की सोमवार को केल्हारी अटल चौक के पास विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी बैलगाड़ी चला कर और अन्य कई प्रकार से विरोध जताया। विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर आम जनता और गरीब लोगों के निवाले को छीन रही है। सरकार का जनता के साथ विश्वासघात लगातार बढ़ता जा रहा है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार को इस संकट की घड़ी में आम जनता के लिए राहत पैकेज की सुविधा प्रदान करनी चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ को गरीब कल्याण योजना में भी शामिल नही किया गया इसके विपरीत कार्य पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ा दिए गए विधायक कमरो ने जल्द से जल्द पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट के साथ दाम को सामान्य करने की मांग उठा उठाई इस अवसर पर उपस्थित रहे।जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि शैलजा सिंह, जनपद सदस्य लक्ष्मी सिंह,जनपद सदस्य सुभागनी राय, मकसूद आलम, मजहर अली, संदीप द्विवेदी,उपेंद्र द्विवेदी मो.इमरान राजकुमार पुरी, विजय कुमार,वीरबली,विमल, पिंटू भास्कर, सन्तोष चौबे,विपिन चौहनं,प्रकाश, लक्ष्मण प्रसाद गुर्जर, आनंद राय, सुनील राय, सदरूद्दीन,समीम सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Categorized in: