मनेंद्रगढ़! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया ! गुलाब कमरों ने नस्सू गोदाम से नया बस स्टैंड तक सीसी सड़क-खनिज न्यास मद लागत 6 लाख, मस्जिद से देवी तालाब तक सीसी सड़क निर्माण
सरगुजा विकास प्राधिकरण मद लागत 6 लाख का भूमि पूजन किया ! इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद सदस्य मकसूद आलम, श्रीमती लक्ष्मी सिंह व श्रीमती सुभागनी राय उपस्थित रही! उल्लेखनीय है कि विधायक गुलाब कमरों अपने क्षेत्र में लगातार विकास के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जिससे उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है और लगातार हो रहे विकास कार्य से जनता संतुष्ट होकर विधायक के प्रति आभार प्रगट कर रही है !

Categorized in: