सूरजपुर। जिले की भटगांव पुलिस ने 3 बाईक चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जप्त किया है। बताया गया है कि 12 जून को भटगांव के कमलेश्वर सिंह एवं राजू जायसवाल ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोनों के द्वारा अपने घर के सामने पल्सर एवं अपाचे मोटर सायकल को खड़ा किए थे जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। वहीं 16 जून को ग्राम जरही के गिरवर प्रसाद राजवाड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 जून को अपनी पल्सर बाईक घर के सामने खड़ा किया था जिसे अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। तीनों रिपोर्ट पर  भटगांव थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक  आई कल्याण एलिसेला ने सिलसिलेवार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियोें की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना भटगांव की पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी इसी बीच जानकारी मिली कि चोरी की उक्त तीनों मोटर सायकल को कोरबा पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। चोरों की गहनता से पतासाजी करने के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात को ग्राम माजा और पटना जिला कोरिया के तीन लोगों के द्वारा स्कार्पियों वाहन से घुमकर अंजाम दिया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी राहुल साहू  24 वर्ष निवासी माजा थाना रामानुजनगर, उमेश सोनवानी 20 वर्ष निवासी डुमरिया थाना पटना एवं त्रियम्बक भास्कर उर्फ गोल्डी  24 वर्ष निवासी पिपरा, थाना पटना जिला कोरिया को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की तीनों वारदात को अंजाम दिए एवं चोरी करने के बाद मोटर सायकल को बिक्री करने के लिए कोरबा ले जाकर एक व्यक्ति को दे दिए। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन सीजी 11 एयू 6200 को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेंद्र साहू, एएसआई सुमन्त पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुन्दरलाल टण्डन, करन सिंह नेताम, पूरन राजवाडें, आरक्षक कमलेश्वर सिंह, संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनोद सिंह व वाहिद हुसैन सक्रिय रहे।

Categorized in: