Apple ने पिछले सार अपनी iPhone 14 series लॉन्च की थी। सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मॉडल शामिल है। सीरीज का बेस और सबसे किफायती मॉडल iPhone 14 इस समय अपनी अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है। बता दें कि iPhone 14 के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 79,900 में लॉन्च किया गया है लेकिन आप इसे 35 हजार रुपये कम में खरीद सकते हैं। चौंक गए ना? इतना बड़ा डिस्काउंट सुनने के बाद, अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चलिए बताते हैं यह प्रीमियम फोन इतना सस्ता कहां मिल रहा है।

MRP से 35 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 14
बता दें कि Amazon पर iPhone 14 इस समय सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यहां हम आपको फोन के बेस (128GB स्टोरेज) मॉडल पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं। अमेजन फोन iPhone 14 128GB ब्लू और स्टारलाइट कलर वेरिएंट, इस समय 67,499 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि फोन की एमआरपी 79,900 रुपये है यानी फोन पर फ्लैट 12,401 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता है…

5G iPhone 13 पर पैसा वसूल ऑफर, मात्र ₹22999 में मिल रहा 128GB मॉडल
अमेजन फोन पर 22,900 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है। यानी अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप फोन पर 22,900 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। लेकिन यहां आपको ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर ही निर्भर करेगी।

मान लीजिए, अगर आप अपने पुराने फोन पर पूरे एक्सचेंज हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की कीमत मात्र 44,599 रुपये रह जाएगी, यानी आप इस फोन को एमआरपी से पूरे 35,301 रुपये कम में अपना बना सकते हैं! है ना कमाल की डील! इससे पहले की यह डील खत्म हो जाए, तुरंत इस ऑफर का लाभ उठाएं।

चलिए बताते हैं iPhone 14 में क्या है खास
फोन में 6.1 इंच का ओएलईडी सुपर रेटिना डिस्प्ले है, जिसमें एचडीआर और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन ऐप्पल के ए15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी लेंस और 12 मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए भी फोन में 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मेगासेफ और क्यूआई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3200 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 20W चार्जर फोन को 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर देता है। फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6, एनएफसी और वाई-फाी कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।

Categorized in: