सस्ते दाम में नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डेज सेल आपके लिए ही है। सेल आज से शुरू हुई है और यह 14 जून तक चलेगी। अगर आप एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट में कोई स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो भी इस सेल में आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। कंपनी इस सेल में आकर्षक बैंक ऑफर्स भी दे रही है। इसके अलावा बिग सेविंग्स डे सेल में आप जबर्दस्त एक्सचेंज ऑफर में भी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस सेल में मिल रही कुछ सबसे जबर्दस्त डील्स के बारे में।

रियलमी C55
8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 15,999 रुपये है। सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 750 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को भी 5 पर्सेंट का कैशबैक दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन की कीमत को 13,450 रुपये तक और कम किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें फोन में आपको मीडियाटेक G88 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

|

पोको C55
14 जून तक चलने वाली इस सेल में आप पोको C55 को 11,999 रुपये की बजाय 7,749 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC या कोटक बैंक का कार्ड है, तो आपको 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन की कीमत को 7,200 रुपये तक और कम किया जा सकता है। 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर लगा है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा।

इनफीनिक्स स्मार्ट 7
4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 9999 रुपये है। बिग सेविंग्स डे सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 7,299 रुपये में खरीद सकते हैं। एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 6,750 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Categorized in: