अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। महिला के साथ अश्लील गाली – गलौज के मामले में कुसमी थाना में पदस्त एक प्रधान आरक्षक को बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में कुसमी थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुवे गिरफ्तार कर लिया गया हैं. प्रधान आरक्षक के विरुद्ध उक्त कार्यवाही के साथ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिला पुलिस बलरामपुर रामानुजगंज के प्रत्येक पुलिस अधिकारी / कर्मचारी को यह संदेश दिया है कि पुलिस का आम जनता से व्यवहार अच्छा रहे. पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उक्त कार्यवाही से पुलिस का जनता के प्रति विश्वास जताया गया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत कंजिया बेहरापारा निवासी 38 वर्षीय प्रार्थिया द्वारा शनिवार को थाना कुसमी रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 3 जुलाई शुक्रवार को रात 10:00 बजे के करीब जब वह और उसकी 02 पुत्रियां घर में थीं तो प्रधान आरक्षक क्रमांक 319 रुबेन मिंज उसके घर आया एवं जबरन दरवाजा खुलवा कर घर के अंदर घुसकर महिला के साथ अश्लील गाली – गलौज करते हुए मारपीट किया. जिसकी सूचना बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को मिलने पर उनके द्वारा प्रकरण में संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कुसमी को प्रकरण में अविलंब यथोचित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु आदेशित किया. जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कुसमी द्वारा कुसमी में अपराध क्रमांक 86/2020 धारा 294, 457, 323, 506 भादवि दर्ज कर आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया गया. प्रधान आरक्षक रूबेन मिंज द्वारा उक्त गंभीर कदाचरण किया जाकर पुलिस की छवि को धूमिल करने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू के द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ततसंबंध में 07 दिवस के भीतर जांच कर, जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु थाना प्रभारी कुसमी को आदेशित किया गया है.

Categorized in: