मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) ।  राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मंगलवार को नदी पार स्थित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कार्यालय मनेंद्रगढ़ में शहर के पत्रकार साथियों द्वारा विद्या दायिनी ज्ञान की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई । सभी पत्रकार साथियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मृत्युंजय चतुर्वेदी प्रदेश सचिव, शुध्दूलाल वर्मा, विनीत जायसवाल, रविकांत सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, चरणजीत सिंह सलूजा, सुरेन्द्र गुप्ता, रविंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव मृत्युंजय चतुर्वेदी  ने सभी पत्रकार साथियों को तिलक लगाकर व कलम प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Categorized in: