नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान(Salman khan) हमेशा ही सुर्खियों में बने रहना पसंद करते हैं। अभिनेता सलमान खान(Salman khan film) का हर एक मूव मीडिया में आकर फैल जाता है। सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पता चला है कि सलमान खान जल्द ही मुंबई में 19 मंजिल का अपना एक होटल खोलने वाले हैं। सलमान खान खुद इस होटल का उद्घाटन करेंगे और इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि भी वही करने वाले हैं।

मीडिया में खबर है कि सलमान खान का परिवार बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर इस होटल का निर्माण कर सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीएमसी की तरफ से इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी गई है। इस जगह पर पहले एक स्टार्लेट को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी थी। अब यहां पर 19 मंजिला होटल तैयार किया जाएगा।

सामने आ रही ख़बरों की माने तो इस जगह पर बिल्डिंग में पहले फ्लोर पर कैफे और रेस्टोरेंट खोला जाएगा और दूसरे फ्लोर पर बेसमेंट तीसरे पर जीम और स्विमिंग पूल होने वाला है। वहीं चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस बिल्डिंग का पांचवा और छठा फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल होगा। वही इस बिल्डिंग में होटल के लिए 7 से लेकर 19वीं मंजिल रखी गई है। आपको बता दें कि सलमान खान का परिवार आज भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहता है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के काम के बारे में बात करे तो अभिनेता को आखरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। उनकी यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। अभिनेता को जल्द ही उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 में देखा जाने वाला है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अभिनेता ने कई नए चेहरों को मौका दिया था।

Categorized in: