बलरामपुर गत दिवस जिले के कुसमी जनपद अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम चुनचुना-पुदांग क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस अवसर पर सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसमस्या निवारण शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ग्रामीणों ने अपनी बुनियादी आवश्यकताओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, राशन और बच्चों की शिक्षा की सुविधा को बेहतर करने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने जनपद के लकड़ी महुआ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए स्टॉप डैम निर्माण की की मांग की। विधायक श्री महाराज ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं को जानने और उसका निराकरण करने के लिए इस जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित हैं। उन्होंने ग्रामीणों से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से आग्रह किया कि जिनका राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, ऐसे ग्रामीण शिविर में मौजुद संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनवा लें, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित हो सके। ग्रामीणों की पेंशन समस्याओं की जानकारी लेते हुए विधायक श्री महाराज ने कहा कि जो हितग्राही पेंशन का लाभ किसी कारणवश नहीं ले पा रहे हैं उनके घर तक पेंशन की पहुंच की सुविधा प्रदान की जाएगी इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो पेंशन के लिए आवेदन नहीं दे पा रहे हैं, सरपंच, सचिव स्वयं संज्ञान लेकर कार्यवाही करें। ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात के लिए उन्होंने पुंदाग से भुताही कोरवा बस्ती तथा चुनचुना से पीपरढाब तक कच्ची सड़क निर्माण एवं गांव में चबूतरा निर्माण की घोषणा की। आंगनबाड़ी की सुविधा और बच्चों की शिक्षा को लेकर विधायक ने आंगनबाड़ी भवन पूरा होने तक शेड में बच्चों को अस्थाई तौर पर आंगनबाड़ी की सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लकड़ी महुआ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा और चेक डैम निर्माण के संबंध में ग्रामीणों की मांग पर सर्वे कराने एवं आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों को होने वाली राशन की असुविधा को देखते हुए उन्होंने कहा कि अब ग्रामवासियों को राशन लेने सबाग ग्राम नही जाना पड़ेगा बल्कि राशन की सुविधा चुनचुना-पुंदाग में ही उपलब्ध कराया जाएगा। पेयजल की समस्या को लेकर उन्होंने नल-जल कनेक्शन के क्रियान्वयन एवं अन्य उपायों के लिए शीघ्र सर्वे कराने एवं कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बरसात में यह क्षेत्र जिले के मुख्य क्षेत्रों से न कटे इसके लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश

Categorized in: