आरोपियों से पुलिस ने पांच हजार नगदी समेत 3 मोबाइल, दो लोहे का रॉड व एक बाइक किया बरामद..

मनेन्द्रगढ़- रास्ता रोककर एक युवक के साथ जानलेवा हमला कर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में ही मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल की राह दिखा दी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 5 हजार रुपए नगद , 3 नग मोबाइल, दो नग लोहे का रॉड एवं घटना में उपयोग की गई।

मोटरसाइकिल को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजाराम कठोतिया निवासी मोटरसाइकिल में 1 जुलाई 2020 की सुबह 8 बजे करीब सामान बेचकर अपने घर कठौतिया जा रहा था तभी हस्तिनापुर बकरा मुड़ी पारा के पास तीन युवक मोटरसाइकिल में आए जिसमें दो युवक नकाब लगाए हुए थे और एक का मुंह खुला हुआ था तीनों रास्ता रोककर राजाराम के साथ रॉड से जानलेवा हमला कर दिए और उसके पास से ₹10000 नगदी समेत 2 नग मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घायल राजाराम को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया था राजा राम की रिपोर्ट पर पुलिस थाना मनेंद्रगढ़ की पुलिस अज्ञात हमलावरों व लुटेरों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन संदेही को पकड़ कर पूछताछ की तो तीनों संदेही युवक राजाराम का रास्ता रोककर उसके साथ जानलेवा हमला कर लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 5000 रुपये नगद , 3 नग मोबाइल, 2 नग लोहे का रॉड और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी साहिल केसरवानी आत्मज धर्मेंद्र केसरवानी 22 वर्ष एफसीआई गोदाम के पीछे मनेंद्रगढ़, नवीन कश्यप उर्फ फुलकी आत्मज विनोद कश्यप 19 वर्ष बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ एवं करन सोनी उर्फ रोहित आत्मज सुरेश सोनी 20 वर्ष एफसीआई गोदाम के पीछे मनेंद्रगढ़ निवासी बताए गए हैं । पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर तीनों को जेल दाखिल करा दिया गया है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीओपी करण उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह, जेआर कुर्रे , आरक्षक इश्तियाक खान , जितेंद्र ठाकुर , अजय पोया, प्रमोद यादव , सैनिक विनीत सोनी के द्वारा की गई।

Categorized in: